{"_id":"60ef15db8ebc3ee59c071d0f","slug":"murdered-in-protest-against-illegal-relations-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में दोस्त ने की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में दोस्त ने की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
Wed, 14 Jul 2021 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:23 PM IST
सार
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। सुजातगंज में नौ जुलाई को दिलशाद का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सुजातगंज में ई-रिक्शा चालक दिलशाद की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसका वह विरोध करता था। इसी वजह से उसने दिलशाद को बुलाया और शराब पिलाने के बाद मौत के घाट उतार दिया।
बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। सुजातगंज में नौ जुलाई को दिलशाद का शव पड़ा मिला था। चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि नौबस्ता निवासी दिलीप की बड़ा चौराहे के पास राशन की दुकान है।
दिलशाद ई-रिक्शा चलाने के साथ ही राशन की दुकान पर भी काम करता था। जांच में पता चला कि दिलशाद की पत्नी से दिलीप के अवैध संबंध थे। दो सप्ताह पहले जब इसकी जानकारी हुई तो दिलशाद और दिलीप का विवाद हुआ था। 26 हजार के लेनदेन पर भी कहासुनी हुई। इसके बाद नौ जुलाई को दिलीप और दिलशाद ने टाटमिल चौराहे के पास शराब पी और चंदारी रेलवे स्टेशन गए। यहीं पर सरिया से दिलशाद की हत्या कर दी।