फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of the assistant manager of Bank of Baroda is not solved, seven suspects arrested

जयप्रकाश हत्याकांड: बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक की हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी, सात संदिग्धों को उठाया

Sat, 15 Jan 2022 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jan 2022 04:46 PM IST
सार

रायबरेली में चकेरी निवासी बैंक अफसर जय प्रकाश पाल की हुई हत्या में पुलिस रंजिश व आशनाई के अलावा प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने का शक जता रही है।

विज्ञापन
murder of the assistant manager of Bank of Baroda is not solved, seven suspects arrested
jai prakash murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक चकेरी निवासी जय प्रकाश पाल की हत्या की गुत्थी पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं सुलझा पाई है। पुलिस ने हरदोई से दो और रायबरेली से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, शुक्रवार को एसओजी प्रभारी ने चकेरी में रहने वाले मृतक के पिता आरके पाल से संपर्क कर 70 लाख की प्रॉपर्टी से संबंधित सवाल पूछे। 

विज्ञापन


दहेली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश पाल बीओबी की डीह (रायबरेली) शाखा में तैनात थे। मंगलवार रात रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। लखनऊ में 70 लाख की जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर उनकी हत्या कराए जाने की आशंका पुलिस ने जताई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की 15-20 दिन की फुटेज खंगाली है। एसपी श्लोक कुमार के अनुसार जय प्रकाश की सीडीआर से पता चला कि उनकी फोन पर किसी से ज्यादा बात नहीं होती थी।  लखनऊ में उन्होंने जिस एजेंट के माध्यम से प्रॉपर्टी खरीदी थी, जय प्रकाश अक्सर एजेंट से उसके मौसा के  आइसक्रीम पार्लर पर मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की भांजी को परेशान करने वाला हरदोई निवासी युवक था। उसने जय प्रकाश को धमकी भी दी थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हरदोई से उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed