फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of scrap dealer revealed in Kanpur Police arrested accused murder took place in an illicit relationship

UP: पत्नी के साथ रंगरेलियां मना रहा था कबाड़ी, अचानक आ गया था पति; दोनों को ऐसे हाल में देख रची खौफनाक साजिश

Mon, 15 Jan 2024 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

कानपुर के जाजमऊ में पांच दिन पहले हुई कबाड़ी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने बताया कि कबाड़ी और उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। दोनों को उसने रंगरेलियां मनाते हुए देख लिया था। इस पर ही उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
Murder of scrap dealer revealed in Kanpur Police arrested accused murder took place in an illicit relationship
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ के ताड़बिगया में पांच दिन पहले गला रेत कर हुई कबाड़ी सादिक की हत्या के मामले में आरोपी असरुद्दीन को चकेरी पुलिस असम से पकड़कर शहर ले आई। असरुद्दीन ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि सादिक को अपनी पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए देख लिया था। उसी के बाद सादिक की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


जाजमऊ के ताड़बगिया स्थित कबाड़ बस्ती की झोपड़ी में बीते मंगलवार देर शाम कबाड़ी सादिक (22) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। शव के पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। सादिक के बहनोई माजम ने असरुद्दीन पर हत्या कर फरार होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे असम से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वारदात से करीब 15 दिन पहले उसने सादिक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसने पत्नी को बच्चे के साथ असम स्थित मायके भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के दिन सादिक के पास पहुंचा और दोनों ने शराब पी। सादिक के नशे में होने के बाद झोपड़ी में पड़े चाकू से सादिक का गला रेतकर हत्या कर दी। सादिक का मोबाइल और कबाड़ ढोने वाली गाड़ी लेकर फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed