फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Murder of elderly couple in Auraiya, Dead bodies were lying on different cots, they were killed by attack with

औरैया में बुजुर्ग दंपती की हत्या: अलग-अलग चारपाई पर पड़े थे शव, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

Fri, 15 Sep 2023 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Sep 2023 10:16 AM IST
सार

Auraiya Murder: एसपी चारु निगम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रामाकांत गांव में न मिलने से उसी के द्वारा हत्या किए जाने का शक और अधिक पुख्ता हो गया है।

विज्ञापन
Murder of elderly couple in Auraiya, Dead bodies were lying on different cots, they were killed by attack with
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर में झोपड़ी में लेटे बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। जमीन बंटवारे को लेकर सबसे बड़े बेटे पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने मौके से एक कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक समेत जिले भर के पुलिस आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घर के पास ही झोपड़ी में रह रहे श्याम लाल राजपूत (80) पुत्र मथुरी और उनकी पत्नी रामजानकी (75) का शव अलग-अलग अलग चारपाइयों पर पड़ा था। सुबह लगभग साढ़े चार बजे शौच के लिए घर से निकली मझली पुत्रवधू रमा ने देखा, तो चीख निकल गई।
विज्ञापन

परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर एसपी चारु निगम समेत जिले भर के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी धारदार हथियार से दोनों के गला कटे मिले। उनके पास में ही पड़ी कुल्हाड़ी निर्ममता से हत्या किए जाने की गवाही दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और दो बेटियों को पुलिस अपने साथ ले गई
मृतक के मझले बेटे उमाकांत और छोटे बेटे सर्वेश ने अपने बड़े भाई रामाकांत पर जमीनीं विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर मिली कुल्हाड़ी कब्जे में ले ली है। घर में मिली रमाकांत की पत्नी और दो बेटियों को पुलिस अपने साथ ले गई है। रामाकांत गांव में न मिलने से उसी के द्वारा हत्या किए जाने का शक और अधिक पुख्ता हो गया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed