फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Murder of a farmer sleeping outside the house in Auraiya, crushed to death with a brick, police engaged in inv

Auraiya Murder: ईंट से कुचकर किसान की निर्मम हत्या, घर के बाहर सोते समय उतारा मौत के घाट, जांच शुरू

Sat, 29 Apr 2023 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Apr 2023 09:56 AM IST
सार

Auraiya Crime: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में किसान की हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपियों ने ईंट से कुचलकर घटना को अंजाम दिया है। सुबह खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder of a farmer sleeping outside the house in Auraiya, crushed to death with a brick, police engaged in inv
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने ईंट से कुचल कर हत्या कर दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। तत्काल इलाके की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भारत अड्डा में घर के बाहर सो रहे किसान संतोष यादव (50) पुत्र बारेलाल की ईंट से कुचल कर अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। 
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हत्या की आशंका
हत्या की सूचना पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए। पुलिस को मृतक के बेट पुष्पेंद्र और बेटी रेखा ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।चेहरा कुचला हुआ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक मूल रूप से कुदरकोट थाना क्षेत्र के मुर्रा का रहने वाला है। वह काफी समय से रिश्तेदारी भारत अड्डा में रह रहा था। एसपी चारु निगम बताया कि चेहरा कुचला हुआ है। मौके से ईंट भी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed