फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder case in Hardoi

हरदोई में पान मसाला उधार न देने पर दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 04 Oct 2018 11:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 11:25 AM IST
सार

- दो पुत्रों व बहू के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम       
- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर की घटना, आरोपी फरार 

विज्ञापन
Murder case in Hardoi
डीएसपी शैलेंद्र सिंह

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेनीगंज कोतवाली के ग्राम जलालपुर में बुधवार की रात पान मसाला उधार न देने पर परचून के दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में आरोपी दर्शन और उसके दो पुत्र तथा बहू मौके से फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम जलालपुर निवासी वेदनाथ उर्फ विदई (50) पुत्र चक्कर गांव में ही लकड़ी के खोखे में परचून की दुकान चलाता था। उसकी दुकान पर पान मसाला भी बिकता है। बुधवार की रात लगभग आठ बजे गांव निवासी दर्शन दुकान पर पहुंचा और वेदनाथ से पान मसाला देने को कहा। इस पर वेदनाथ ने रुपये मांगे तो दर्शन ने उधार में पान मसाला देने को कहा। वेदनाथ ने उधार पान मसाला देने से इंकार कर दिया। इस पर दर्शन ने वेदनाथ को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दर्शन के पुत्र पिंटू, सोनू व उसकी पत्नी कुसुमा भी मौके पर पहुंच गईं। दर्शन के साथ पिंटू, सोनू व कुसुमा ने भी वेदनाथ को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वेदनाथ मौके पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। बेनीगंज के कोतवाल सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि उधार पान मसाला न देने पर लाठी-डंडों से पीट पीटकर वेदनाथ की हत्या की गई है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा जा रहा है। चारों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। इस मामले में डीएसपी ने सख्ती से जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed