{"_id":"5bac6a01867a555b081aa2e4","slug":"murder-case-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान के पास मिली लाश से फैली सनसनी, लोगों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान के पास मिली लाश से फैली सनसनी, लोगों ने कही ये बात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कब्रिस्तान के पास एक युवक की लाश मिली। अज्ञात लाश मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैलते ही यहां लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
Trending Videos
डेमो पिक
यह घटना फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्पिल रोड की है। यहां गुरुवार को एक गेस्ट हाउस के सामने कब्रिस्तान के पास अज्ञात 38 वर्षीय युवक का शव मिला है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। मृतक के कान से खून रिस रहा है। एेसे में पुलिस हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।