फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder

बेटे ने चापड़ माकर की वृद्ध मां की हत्या

Thu, 22 Oct 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
murder
नसीरन की मौत पर गमगीन बैठी महिलाएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के रामगंज मोहल्ले में मंगलवार की रात छोटे बेटे ने वृद्ध मां की चापड़ मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बड़े बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चापड़ बरामद किया है। बताया गया है कि पुश्तैनी मकान तोड़कर छोटा बेटा पक्का मकान बनवाना चाहता था। जबकि मां इसका विरोध करती थी।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज मोहल्ले निवासी मासूम मंगलवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसने मां नसीरन (80) से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने की बात कही। मां ने पुश्तैनी मकान का हवाला देकर विरोध जताया। इसी बात से गुस्साए मासूम ने चापड़ से मां की हत्या कर दी। बता दें कि मासूम ट्रक चालक है, कुछ दिन पहले ही घर आया था। इधर, बुधवार सुबह उसने पहले मोहल्ले में रहने वाले भांजे मेराज को बुलाया और वृद्ध मां शव के पास रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। लोग पहुंचे तो उसने फिसलकर गिरने से आई चोट से मां की मौत की बात बताई। गांव की महिलाओं ने चारपाई पर पड़े शव से चादर हटाई तो चेहरे पर गहरे जख्म दिखे। लोगों को अनहोनी का शक हुआ। सभासद हसीब कुरैशी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह के आधार पर मासूम को हिरासत में ले लिया। तभी आलमचंद्र स्थित कांशीराम कालोनी निवासी बड़ा बेटा मुस्ताक पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि पक्का मकान बनवाने के लिए मां रजामंद नहीं थी। छोटा भाई मां से झगड़ता था। इसी विवाद को लेकर छोटे भाई की पत्नी सन्नो बेटे सैफ व बेटे नोफिल को लेकर 19 अक्टूबर को मायके कालपी चली गई। बताया कि मंगलवार रात में नशे में मासूम ने दोबारा मां से विवाद किया। उसे समझा कर शांत कराया था। मुस्ताक ने छोटे भाई मासूम पर मां की हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की फ्रंटल बोन टूटी मिली। मौत की वजह सिर की गहरी चोट बताई गई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।

नसीरन का फाइल फोटो।

नसीरन का फाइल फोटो।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed