फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder accused killed in encounter, now police became helpful in daughters wedding, made all the arrangements

UP: मुठभेड़ में हत्यारोपी को मारा, अब बेटी की शादी में पुलिस बनी मददगार, सारी व्यवस्था कराई...दिए ढेरों उपहार

Sun, 03 Mar 2024 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Mar 2024 03:18 PM IST
सार

Orai News: पिछले साल 10 मई को सिपाही की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रमेश रायकवार और कल्लू अहिरवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। हत्यारोपी की दो बेटियों और एक बेटे की परवरिश और शादी की जिम्मेदारी जालौन पुलिस ने ली थी।

विज्ञापन
Murder accused killed in encounter, now police became helpful in daughters wedding, made all the arrangements
युवती को उपहार सौंपते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में  सिपाही की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर करने वाली पुलिस ने उसकी बेटी की शादी में अपनों की तरह मदद की। पुलिस के इस रूप को देख लड़की और उसके घर वाले खुश हैं। वहीं, जिले के लोग भी पुलिस के इस काम को सराहते हुए प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास पिछले साल 10 मई सिपाही भेड़जीत सिंह ड्यूटी में तैनात थे। सिपाही की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रमेश रायकवार और कल्लू अहिरवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद में मारे गए हत्यारोपी रमेश रायकवार की दो बेटी और एक बेटे की परवरिश और शादी की जिम्मेदारी जालौन पुलिस ने ली। शनिवार रात को मुठभेड़ में मारे गए सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या के आरोपी रमेश रायकवार की बड़ी बेटी शिवानी राय की शादी बड़े धूमधाम से कराई।

पुलिस टीम ने किया बरात का स्वागत
हत्यारोपी रमेश की बेटी की शादी झांसी जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम मगरौरा के रहने मलखान के पुत्र मोनू रायकवार से कराई। रमेश का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी, कोतवाल शिव कुमार राठौर, सिपाही अमित दुबे और टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

खाने-पीने की व्यवस्था कराई..उपहार भी दिए
इन सभी ने बरात का स्वागत किया।  इतना ही नहीं बारात के खाने-पीने की सारी व्यवस्था भी कराई और उपहार के रूप में बाइक, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, कूलर, अलमारी, सोफा, पलंग, अलमारी, गैस चूल्हा, 51 बर्तन, मोबाइल के साथ आभूषण भी दिए।

शिवांगी और मां तारा काफी खुश नजर आए
पुलिस द्वारा की गई इस व्यवस्था से हत्यारोपी रमेश की बेटी शिवांगी और उसकी पत्नी तारा काफी खुश दिखाई दिए। बेटी शिवांगी ने कहा कि खुशी है कि पुलिस ने उनकी पूरी व्यवस्था की है। बेटी का कहना था कि पिता ने जो कर्म किया था उसकी सजा उन्हें मिली है, मगर पुलिस वालों ने इसकी कमी नहीं होने दी।

कहा- पुलिस अधिकारियों ने उनकी बेटी की धूमधाम से शादी कराई
बेटी की जिस तरह शादी की जाती है। उसकी पूरी व्यवस्था की गई और उन्हें पिता की किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी। वहीं, रमेश की पत्नी तारा ने कहा कि पुलिस के सभी लोगों ने शादी कर व्यवस्था की। उन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी। बरात की अगवानी और खाने की व्यवस्था होने से वह खुश है। वह इस चिंता में थी कि बेटी की शादी कैसे होगी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी बेटी की धूमधाम से शादी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed