फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal corporation will fix the Sarvodayanagar drain which has turned at 90 degrees

Kanpur News: 90 डिग्री पर मुड़ा सर्वोदयनगर नाला ठीक कराएगा नगर निगम

Sat, 05 Jul 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will fix the Sarvodayanagar drain which has turned at 90 degrees
कानपुर। सर्वोदयनगर आरटीओ ऑफिस रोड पर तीन साल पहले नाला बनवाया गया था। रीजेंसी के पास इसे दो स्थानों पर 90 डिग्री तक मोड़कर बनाने से बारिश में पानी का बहाव तेज होने पर आरटीओ से यूपिका तक जलभराव होता है। खामियों को देखते हुए अब नगर निगम नाले को ठीक कराएगा। मौसम सही होते ही कार्य शुरू होगा। यह फैसला शुक्रवार को नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं के संयुक्त निरीक्षण के दौरान लिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड-2) के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद और नगर निगम जोन छह के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, सर्वोदयनगर वार्ड के पार्षद नीरज वाजपेयी ने नाले का निरीक्षण किया। अखंडेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी नाला नहीं बनवाता है। उनका विभाग नाला नहीं ठीक करा पाएगा। उधर, नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों की जलभराव से निजात दिलाने के लिए निगम यह नाला सही कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed