मुरली मनाेहर जोशी पर भड़क गए नगर आयुक्त, पढ़िए अाखिर क्या हुअा एेसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने मांग की थी जांच की
17 अगस्त को विकास भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में नगर आयुक्त की जगह उनके प्रतिनिधि के रूप में अपर नगर आयुक्त (प्रथम) विनोद गुप्ता पहुंचे थे। बैठक के मिनिट्स के अनुसार नगर आयुक्त के प्रतिनिधि ने नगर आयुक्त के अस्वस्थ होने के कारण न आने का हवाला दिया। इस पर अकबरपुर क्षेत्र के सांसद ने उनकी बीमारी के संबंध में मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने इस संबंध में नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। भविष्य मेें आयोजित होने वाली बैठक में आमंत्रित अधिकारियों को भी शामिल होने के निर्देश दिए।मिनिट्स जारी होते ही सोमवार को नगर आयुक्त नाराज हुए। नगर आयुक्त का कहना है कि बैठक में समिति के अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश नहीं दिए थे। इसके बावजूद यह मिनिट्स में कैसे लिख दिया गया। इसकी जांच, कार्रवाई के लिए विधिक राय लेना शुरू किया है। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) विनोद गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई स्पष्टीकरण बैठक में नहीं मांगा गया था।