{"_id":"6945b60df30dbcd29c07c271","slug":"mumbais-papaya-boosts-immunity-this-winter-kanpur-news-c-220-1-ka21001-135633-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ा रहा मुंबई का पपीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ा रहा मुंबई का पपीता
Sat, 20 Dec 2025 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सर्दियों के मौसम में मुंबई का पपीता खाकर लोग इम्युनिटी मजबूत कर रहे हैं। गैर राज्य से आवक के बाद भी कम कीमत और बेहतर स्वाद के कारण पपीता की बिक्री तेज है। फल कारोबारियों के मुताबिक सिर्फ सदर बाजार में ही महाराष्ट्र के पपीते की खपत दो क्विंटल से अधिक है।
गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में पपीता की बिक्री अधिक हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि पपीते की अधिक बिक्री कम रेट और पर्याप्त उपलब्धता है। फल का कारोबार करने वाले शरीफ ने बताया कि इस समय पपीता महाराष्ट्र से मंगाया जा रहा है। आवक अधिक होने की वजह से रेट गर्मी के मौसम की तुलना में काफी कम है। फुटकर बिक्री 35 से 40 रुपये किलो के हिसाब से की जा रही है। बाहर से आने वाला पपीता कोई भी डेढ़ दो किलो से कम नहीं रहता। स्वाद में मीठा अधिक रहता है। जिले की बात करें, तो बिक्री चार से पांच क्विंटल पहुंच जाती है।
.................
सेहत के लिहाज से है फायदेमंद
पपीता सेहत के लिहाज से एक फायदेमंद फल है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह पाचन तंत्र, त्वजा, बाल, आंख के लिए भी फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है। इस वजह से इसका सेवन सर्दी के दिनों में भी किया जा सकता है। - डॉ. शिवम त्रिपाठी, फिजीशियन, अकबरपुर सीएचसी