फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mumbai's mask companies deal crores with city firms, scam of 100 crores caught in Supri's business

मुंबई की मुखौटा कंपनियों का शहर की फर्मों से करोड़ों का लेनदेन, सुपाड़ी के कारोबार में पकड़ा 100 करोड़ का घपला

Sat, 28 Nov 2020 12:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Mumbai's mask companies deal crores with city firms, scam of 100 crores caught in Supri's business
सुपाड़ी कारोबार - फोटो : अमर उजाला
मुखौटा कंपनियों की आड़ में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वालों पर सीजीएसटी और एसजीएसटी विभाग देश भर में अभियान चला रहा है। एसजीएसटी विभाग को सौ करोड़ का घोटाला मिला है। यूपी, दिल्ली, मेघालय और पश्चिम बंगाल तक विभाग को इसमें लिंक मिले हैं।
विज्ञापन


यह घोटाला सुपाड़ी के ट्रेड से जुड़ा है। वहीं सीजीएसटी विभाग ने मुंबई की एक दर्जन से अधिक मुखौटा कंपनियों में शहर की फर्मों से करोड़ों रुपये की खरीद-बिक्री का मामला पकड़ा है। अब इन मुखौटा कंपनियों के पंजीयन निरस्त की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एसजीएसटी और सीजीएसटी की जांच पड़ताल में पता चला कि यहां से सुपाड़ी लदा ट्रक दिल्ली, मेघालय, पश्चिम बंगाल रवाना तो दिखाया गया लेकिन वापसी का कोई रिकार्ड फर्में नहीं दिखा रही हैं। विभाग ने कई सुपाड़ी लदे ट्रक सीज भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि यूपी की चार और तीन अन्य राज्यों की सात मुखौटा कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ ले रही थीं। एसजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर एसआईबी कमलेश्वर वर्मा ने बताया कि चार राज्यों में मुखौटा कंपनियां का नेटवर्क पकड़ा गया है। 11 कंपनियों के माध्यम से सौ करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed