फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mumbai resident turned into farmer, sold 50 bags of urea

Kanpur News: मुंबई में रहने वाले को बना दिया किसान, बेच दी 50 बोरी यूरिया

Wed, 12 Nov 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mumbai resident turned into farmer, sold 50 bags of urea
कानपुर। ककवन के रहीमपुर विषधन के बीज भंडार संचालक ने मुंबई में रहने वाले व्यक्ति को किसान बना दिया। उसके आधार कार्ड पर 50 बोरी यूरिया की बिक्री भी कर दी। इस तरह से अलग-अलग जिलों के नौ लोगों को 50-50 बोरी यूरिया की बिक्री कर दी गई। शासन ने जब अक्तूबर में यूरिया बिक्री की समीक्षा की तो हकीकत सामने आई। दुकानदारों को जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नियमत: बीज भंडार संचालक अपने जिले के किसानों को यूरिया बिक्री कर सकते हैं। कृषि निदेशालय ने अक्तूबर में खाद बिक्री की जिलेवार समीक्षा की तो पता चला कि रहीमपुर विषधन की दुकान शिव नारायण बीज भंडार से मुंबई निवासी उदयवीर को 50 बोरी यूरिया बेची गई। कानपुर देहात तिश्ती निवासी जगत सिंह को 50, कन्नौज के नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और कानपुर नगर के दीपक, दीपेश, जितेंद्र, रजत और योगेंद्र कुमार के आधार पर 50-50 बोरी यूरिया बिक्री कर दी। चौबेपुर भिंडुरी के पुक्कू ट्रेडर्स दुकानदार ने भगवंतपुर निवासी शैलेंद्र कुमार के नाम पर 45 बोरी खाद की बिक्री कर दी। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने बताया कि दो दुकानदारों ने 50-50 बोरी खाद बेच दी है। नोटिस जारी किया गया है। किसानों से पूछताछ होगी। दोषी मिलने पर संचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed