8 अक्टूबर को यहां से शुरू हो रही मुंबई बंगलूरू हवाई सेवा, 189 सीटर होगा जहाज
- मुंबई को जाने वाले जहाज में होंगी 189 सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट से बंगलूरू (वाया मुंबई) जाने वाले हवाई जहाज में दिल्ली वाले के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा सीटें होंगी। यह जहाज 189 सीटर होगा, जबकि दिल्ली जाने वाले जहाज में 78 सीटें हैं। आठ अक्तूबर से शुरू होने वाली नई हवाई सेवाओं के लिए एयरपोर्ट पर बुधवार को तैयारियां चलती रहीं। वेटिंग रूम को बेहतर करने और उसकी क्षमता बढ़ाने का काम चलता रहा।
उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों की टीम एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लेकर एक दिन पहले ही लौटी है। इस समय उड़ान को लेकर स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एयरफोर्स के अधिकारी-कर्मचारी अपने काम में जुटे हैं। अथॉरिटी के स्थानीय निदेशक जमील खालिक ने बताया कि दिल्ली के लिए संचालित विमान में कम सीटें होने की वजह से यात्रियों की संख्या भी कम थी।
अब आठ अक्तूबर से मुंबई-बंगलूरू और एक नवंबर से कोलकाता के लिए उड़ान शुरू हो रही है। ये दोनों विमान बड़े साइज के हैं। दोनों में सीटें बराबर हैं। ज्यादा सीटें होने की वजह से यात्री भी ज्यादा आएंगे। इसके चलते एयरपोर्ट पर हर सुविधा भी बढ़ाई जाएगी।