{"_id":"593579c14f1c1b811c9c7da7","slug":"mulayam-singh-yadav-teaches-youngster-about-sacraments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम अब युवाओं को पढ़ा रहे ‘संस्कारों का पाठ‘","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम अब युवाओं को पढ़ा रहे ‘संस्कारों का पाठ‘
Tue, 06 Jun 2017 08:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खेड़ाहेलू में स्व. नारायण मुखिया के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी और पारिवारिक कलह की गर्म चर्चाओं के बीच मुलायम ने सोमवार को बेटे अखिलेश को बातों ही बातों में बड़ी सीख दे दी। इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम ने संस्कारों की बात कही।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने युवा पीढ़ी को माता-पिता की सेवा करने की नसीहत दी। सोमवार को इटावा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुलायम ने सियासत से हटकर युवा संस्कारों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा वातावरण बन रहा है कि युवा सिर्फ अपने ऐशोआराम के संसाधनों को जुटाने में व्यस्त है। बूढे़ मां-बाप को उनके भाग्य पर छोड़ दिया है।
2 of 4
मुलायम सिंह यादव
इटावा के ग्राम खेड़ाहेलू में अपने सहयोगी रहे स्व. नारायण मुखिया के शांति हवन में भाग लेने पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने बेटे व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यों को भी सराहा। कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण करा हरा-भरा बना दिया है। कहा, अखिलेश ने पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाया है। पर्यावरण पर उन्होंने लोगों को सलाह दी कि घर में पीपल और नीम का पेड़ जरूर लगाएं। पीपल का पेड़ 24 घंटे आक्सीजन देता है। ऐसा करके हम पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
3 of 4
मुलायम सिंह यादव
इससे पहले सोमवार की सुबह मुलायम सिंह यादव अपने सिविल लाइंस स्थित आवास से सीधे खेड़ा हेलू गांव पहुंचे। राजनीतिक सहयोगी रहे स्व. नारायण मुखिया के साथ बिताए समय को याद करके वह भावुक हो गए। उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और परिजनों से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुलायम सिंह यादव
मुलायम ने नारायण मुखिया की नीतियों और सिद्धांतों से सबको सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शांति हवन में आहुतियां दी। इस मौके पर उनके पुत्र जी माउंट लिट्रा स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव, रामसेवक यादव गंगापुरा, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रामनाथ सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख अजंट सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता एवं क्षेत्रीय प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।