हमले की तैयारी कर रहा चीन, भारत सरकार ध्यान नहीं दे रहीः मुलायम
उन्होंने कहा कि जब वह रक्षामंत्री थे, तब भी उन्होंने चीन को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। आज भी वह इस बात को कह रहे हैं, फिर भी सरकार कोई अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना चीन को जवाब देने में सक्षम है, लेकिन सरकार ने सेना के हाथ बांध रखे हैं। कहा कि चीन धोखेबाज है, उससे बातचीत नहीं बल्कि उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। सेना को खुली छूट दे दी जाए तो देश की सरजमीं पर कोई भी कदम नहीं रख सकता है। मुलायम ने कहा कि पाकिस्तान में इतनी हिम्मत नहीं है और वह हमारा कुछ बिगाड़ सके।
डॉ. कालम ने देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी दी थी