फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav Death, Shivpal Singh wept bitterly

Mulayam Singh: शिवपाल भी फफक कर रो पड़े, बोले-जो किया हमेशा नेताजी जी से पूछकर किया

Wed, 12 Oct 2022 07:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Oct 2022 07:40 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि के बाद शुद्धि संस्कार में शामिल हुए शिवपाल बेहद दुखी नजर आए और नेताजी को याद करके फफक पड़े। कहा अबतक जो भी किया उनसे पूछकर ही किया।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death, Shivpal Singh wept bitterly
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बुधवार सुबह शुद्धि संस्कार के बाद शिवपाल सिंह यादव भी फफक पड़े। बोले, हमेशा जो किया नेताजी से पूछकर किया। उनके जाने का बेहद दुख है। जीवन भर उन्हें सर्वोपरी माना। भतीजे के साथ जाने के सवाल पर बोले, यह ऐसे सवालों का वक्त नहीं है। समय आने पर इसका जवाब मिलेगा।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक बनने के सवाल पर कहा कि जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वह निभाएंगे। मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ने पर बोले, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। कहा, उनका दल प्रसपा है, जो भी निर्णय होंगे, पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर होंगे।

विज्ञापन

अखिलेश ने साझा किया दर्द, फोटो भी कीं शेयर
नेताजी के निधन के बाद सैफई में हर कोई गमजदा है। बेटे अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया, आज पहली बार लगा... बिन सूरज के उगा सवेरा। अखिलेश के इस ट्वीट के बाद तमाम लोग उनके साथ खड़े दिखाई दिए। मंगलवार को अंत्येष्टि के बाद अखिलेश लोगों के बीच आ गए। पंडाल के नीचे देर शाम तक बैठे रहे।

अंधेरा होने पर फिर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। आंखों से आंसू निकल रहे थे और वह एक टक जलती चिता निहारते जा रहे थे। बाद में परिवार के लोग उन्हें कोठी ले गए। यहां भी लोगों का आना जाना लगा था। देर रात वह अंदर चले गए। परिवार के बाकी सदस्यों का भी लगभग यही हाल रहा। सुबह जल्दी उठकर अखिलेष फिर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच गए। यहां अस्थियां चुनने के बाद शुद्धि कार्यकरम के लिए चाचा अभयराम यादव के घर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed