फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mukhtar Babas property worth Rs 1.78 crore seized, police will make announcement today and put up a board

Kanpur: नई सड़क हिंसा के आरोपी मुख्तार बाबा की 1.78 करोड़ की संपत्ति जब्त, आज मुनादी कराकर बोर्ड लगाएगी पुलिस

Wed, 01 May 2024 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 May 2024 10:07 AM IST
सार

Kanpur News: बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा की उन्नाव में स्थित 1.78 करोड़ की संपत्तियां पुलिस ने जब्त की हैं। डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर बेकनगंज इसके कस्टोडियन होंगे। वह वहां मुनादी कराकर पुलिस का बोर्ड लगवाकर सरकार के अधीन संपत्ति को कराने का काम करेंगे।

विज्ञापन
Mukhtar Babas property worth Rs 1.78 crore seized, police will make announcement today and put up a board
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क हिंसा के आरोपी और गैंगस्टर एक्ट में नामजद बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा की उन्नाव में स्थित 1.78 करोड़ की चार संपत्ति कानपुर पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस ने इस संपत्ति को अपराध से अर्जित मानते हुए कार्रवाई की है।

विज्ञापन

बुधवार को मुनादी कराकर पुलिस संपत्तियों पर अपना बोर्ड लगाएगी। तीन जून को हुए नई सड़क हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपी मुख्तार बाबा को फंडिंग का आरोपी बनाकर जेल भेजा था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ 28 जुलाई 2022 को पूर्व इंस्पेक्टर बेकनगंज अजय कुमार सिंह ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसमें मुख्तार बाबा के अलावा बिल्डर हाजी वसी, अकील खिचड़ी और शफीक उर्फ भतीजा को आरोपी बनाया था। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेकनगंज, बजरिया समेत शहर के कई थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या का प्रयास, दंगा भड़काना, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट आदि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव में खरीदी थी 4050 वर्ग मीटर जमीनें
आरोपी की संपत्तियों की जांच की गई तो पता चला कि उसने अपराध की कमाई से उन्नाव के ग्राम कटरी पीपरखेड़ा परगना हड़हा में 4050 वर्ग मीटर की चार जमीनें खरीदी हैं। इनमें यह एक बड़ी कॉलोनी विकसित कर रहा है। इन संपत्तियों की कीमत 1.78 करोड़ रुपए आंकी गई है।

इंस्पेक्टर बेकनगंज होंगे इसके कस्टोडियन
पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत चारों जमीनें जब्त कर ली हैं। डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर बेकनगंज इसके कस्टोडियन होंगे। वह वहां मुनादी कराकर पुलिस का बोर्ड लगवाकर सरकार के अधीन संपत्ति को कराने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed