फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mukhtar Babas difficulty will increase, four samples of Baba Sweet House fail, suit filed in ADM City court

मुख्तार बाबा की बढ़ेगी मुश्किल: बाबा स्वीट हाउस के चार सैंपल फेल, एडीएम सिटी की कोर्ट में वाद हुआ दायर

Tue, 22 Aug 2023 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Aug 2023 02:49 PM IST
सार

Kanpur Crime: सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग ने बाबा स्वीट हाउस से दही, बेसन, सोहन पापड़ी समेत आठ सैंपल लिए थे। सभी सैंपल जांच को प्रयोगशाला भेजे गए थे।

विज्ञापन
Mukhtar Babas difficulty will increase, four samples of Baba Sweet House fail, suit filed in ADM City court
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क हिंसा के आरोपित मुख्तार बाबा पर अब खाद्य पदार्थों में मिलावट का एक और केस भी चलेगा। बेकनगंज में शत्रु संपत्ति परिसर में चल रहे बाबा स्वीट हाउस के चार सैंपल लैब में फेल हो गए हैं। सोहन पापड़ी, दही और बेसन में मिलावट मिली है। एडीएम सिटी की कोर्ट में विभाग ने वाद दायर किया है।

विज्ञापन

बता दें कि मुख्तार बाबा बेकनगंज में शत्रु संपत्ति पर बिरयानी और स्वीट हाउस चला रहा था। शत्रु संपत्ति कस्टोडियन के आदेश पर प्रशासन ने बिरयानी हाउस को सील कर शत्रु संपत्ति पर कब्जा लिया था। करीब तीन माह पहले विभाग ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग ने बाबा स्वीट हाउस से दही, बेसन, सोहन पापड़ी समेत आठ सैंपल लिए थे। सभी सैंपल जांच को प्रयोगशाला भेजे गए थे। इसमें चॉकलेट पेस्ट्री, खोया, घी और खोया की मिठाई के नमूने पास हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीट हाउस के लिए गए चार सैंपल फेल
बेसन, दही, सोहन पापड़ी और काजू बर्फी के सैंपल फेल हो गए हैं। एडीएम सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शत्रु संपत्ति सील करते समय बाबा स्वीट हाउस के लिए गए चार सैंपल फेल हैं। बता दें कि मुख्तार बाबा पर कानपुर हिंसा को फाइनेंस करने के आरोप थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed