फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mriti's road show in Akbarpur and Pukhrayan filled the enthusiasm of BJP

अकबरपुर व पुखरायां में स्मृति के रोड शो ने भाजपाइयों में भरा जोश

Fri, 18 Feb 2022 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
mriti's road show in Akbarpur and Pukhrayan filled the enthusiasm of BJP
कानपुर देहात/पुखरायां। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अकबरपुर रनियां और पुखरायां में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला गुरुवार की दोपहर अकबरपुर-रनियां विधानसभा के रायपुर बार्डर पर पहुंचा। यहां रनियां प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला, वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय मंत्री कानपुर-इटावा हाईवे से रनियां, उमरन, बारा जोड़, शहजादपुर होते हुए अकबरपुर पहुंची। यहां कार से उतरकर रोड-शो के रथ पर सवार हुईं। जो अकबरपुर के एसबीआई रोड से नेहरू नगर होते हुए रूरा चौराहा के देवद्वार से जनकपुरी मैदान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सदर बाजार समेत कस्बे की अन्य गलियों में गई। उधर, पुखरायां में बाईपास पटेल चौक के नजदीक भाजपा कार्यालय में शाम तीन बजे के बाद केंद्रीय मंत्री पहुंची। यहां से रोड शो मेनरोड, बाजार से होते हुआ बाईपास के दूसरे छोर सिखमापुर मोड़ पर समाप्त हुआ।
उनके साथ विधायक विनोद कटियार, राकेश सचान, राहुलदेव अग्निहोत्री, श्यामसिंह सिसोदिया, विद्यासागर त्रिपाठी, सत्यम सिंह चौहान, रेणुका सचान, सत्यप्रकाश संखवार, प्रमोद त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भीड़ से घिरीं केंद्रीय मंत्री तो फिर से कार में बैठाया
रोड-शो के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला जैसे ही अकबरपुर अंडरपास चौराहे पर पहुंचा तो पहले से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री के कार से उतरते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

इस पर सुरक्षा घेरा बनाकर उनको फिर से कार में बैठा दिया गया। बाद में रोड-शो के रथ को केंद्रीय मंत्री की कार के समीप लाया गया। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को दूर कर उन्हें रथ में बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed