फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Sanjay Singh sarcasm on Modi government

‘जनता को भाषणों की घुट्टी पिला रहे मोदी’

Sun, 18 Jan 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
MP Sanjay Singh sarcasm on Modi government
‘मोदी सरकार पिछले छह महीने से देश की जनता को सिर्फ भाषणों की घुट्टी ही पिला रही है। गरीबों का पेट भरने वाली योजनाएं बंद कर उद्योगपतियों का बैंक बैलेंस बढ़ा रही है।
विज्ञापन


इससे ज्यादा अभी तक इस सरकार ने कुछ नहीं किया है।’ ये बातें राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को मनरेगा सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना को बंद करने की केंद्र सरकार की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि मनरेगा के तहत काम करने वाले प्रदेश भर के मजदूरों की मजदूरी लंबे समय से नहीं दी जा रही है। मजदूरी का कुल बकाया सात करोड़ है।

अकेले कानपुर में 70 लाख और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पौने पांच करोड़ की मजदूरी रोक दी गई है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि मनरेगा को बंद करने के पीछे मोदी सरकार की बड़ी साजिश है।
विज्ञापन


वह इन मजदूरों को मनरेगा से हटाकर उद्योगपतियों के उद्योगों के लिए सस्ते में मजदूर उपलब्ध कराना चाहती है। यह सब लोकसभा चुनाव के दौरान उद्योगपतियों से चंदा लेते समय ही मोदी ने वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसी का कर्ज उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण को अध्यादेश के जरिए लागू करने के पीछे भी यही कारण है।

कार्यक्रम संयोजक संजय दीक्षित ने कहा कि मनरेगा सम्मेलन का उद्देश्य मजदूरों की बकाया मजदूरी सरकार से दिलाने के लिए संघर्ष करना और इस योजना को जिंदा रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed