फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MP Sakshi Maharaj said Owaisi will help BJP win in Bengal too

बिहार की तरह बंगाल में भी भाजपा को जिताने में मदद करेंगे ओवैसी: साक्षी महाराज

Thu, 14 Jan 2021 06:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj said Owaisi will help BJP win in Bengal too
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से दिल्ली जा रहे भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के काफिले को आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रोक कर भाजपाइयों ने स्वागत किया। सांसद ने ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहने वाले विपक्ष की बात पर मुहर लगाते हुए कहा कि ओवैसी ने बिहार में भाजपा को जिताने का काम किया था।
विज्ञापन


बंगाल में भी वह मदद करेंगे। सांसद ने अमर्यादित भाषा बोलने वाले राजनेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। नेताओं को इसमें सुधार लाना चाहिए। किसान आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि परिवारवादी, जातिवादी लोगों के बहकावे में आकर किसान न तो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानने को तैयार हैं, न ही सरकार व संविधान को।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी का गठन किया है। अब ऐसे में आंदोलन का कोई औचित्य नहीं रह जाता। किसानों को आंदोलन समाप्त कर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए। भाजपा के मुस्लिम प्रेम पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सांसद ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते भाजपा मुसलमानों का विश्वास जीतने के लिए उनके विकास के लिए प्रयासरत है। अब मुसलमान भी इस बात को समझने लगा है कि 65 सालों से उन्हें तुष्टीकरण के नाम पर डराया जा रहा था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राघव दुबे, लालू राजपूत, अशोक राठौर, दीपू गुप्ता, जितेंद्र राजपूत, बेंचेलाल वर्मा, संदीप, लल्जन, मुकेश पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed