फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP's wife three lakhs stolen and returned from flight, accused arrested in Kanpur

सांसद की पत्नी के तीन लाख चोरी कर फ्लाइट से लौटा था लखनऊ, आरोपी अमौसी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2020 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Nov 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
MP's wife three lakhs stolen and returned from flight, accused arrested in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पटना राजधानी एक्सप्रेस में बिहार मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा के पर्स से तीन लाख रुपये चोरी करने के आरोपी व उसके साथी को जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी राजधानी से चोरी करके अगले दिन दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ लौटता था। राजधानी में ऐसी तीन चोरियां वह कर चुका है। कानपुर सेंट्रल पर मंगलवार दोपहर को एसपी रेलवे प्रयागराज मनोज कुमार झा और आरपीएफ के मंडलीय सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


वह मूलरूप से पीलीभीत के जहानाबाद थानाक्षेत्र के पुरैना का रहने वाला है। बताया कि सांसद पत्नी के साथ हुई घटना की दिन ट्रेन की रिजर्वेशन की सूची में यात्रियों की डिटेल चेक की गई तो पुनीत संदिग्ध लगा क्योंकि उस पर लखनऊ चारबाग में सात मुकदमें पहले से दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी में पता चला कि 27 अक्तूबर को रातभर सफर करने के बाद अगले दिन दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ लौटा था। इससे पहले 18 अक्तूबर को भी इसी ट्रेन में चोरी घटना हुई थी। तब भी आरोपी ट्रेन में था और अगले दिन दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ लौटा था।

एक नवंबर की रात फिर इस ट्रेन में एक महिला का जेवर भरा बैग चोरी की जानकारी मिली तो सेंट्रल स्टेशन सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें पुनीत दिखा। वहीं सर्विलांस में आरोपी की लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट मिलते ही टीम लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंची।

बाहर ही उसे रोककर तलाशी ली गई तो महिला का चोरी हुआ सामान उसके पास से बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। चोरी में सहयोग करने वाले देवरिया के मईल थानाक्षेत्र के पिपरा रामघर निवासी साथी प्रदीप यादव को भी गिरफ्तार किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा और लखनऊ जीआरपी की टीम गिरफ्तारी में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed