फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP representative who reached Maha Kumbh said arrangement is worse than Tihar no arrangement for food

UP: महाकुंभ पहुंचे सांसद प्रतिनिधि का टूटा धैर्य, बोले- तिहाड़ से बदतर व्यवस्था, खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं

Thu, 30 Jan 2025 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jan 2025 10:04 AM IST
सार

Farrukhabad News: कुंभ स्नान करने गए सांसद प्रतिनिधि ने सरकार की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ आने वाले जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
MP representative who reached Maha Kumbh said arrangement is worse than Tihar no arrangement for food
सोशल मीडिया पर सांसद प्रतिनिधि का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ और लोगों को परेशानी के बाद लोगों का गुस्सा जुबां पर आ गया। फर्रुखाबाद के सांसद प्रतिनिधि ने मेला क्षेत्र में कोई व्यवस्था न होने और, सुविधाएं तिहाड़ जेल से ज्यादा बदहर होने की बात कह डाली। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा मौनी अमावस्या का स्नान करने के लिए प्रयागराज महाकुंभ में गए थे। रात में हुई भगदड़ और उसके बाद पुलिस व मेला प्रशासन की सख्ती से त्रस्त सांसद प्रतिनिधि का धैर्य जबाव दे गया। उन्होंने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर डाले। 

विज्ञापन

जेल में कैद होकर रह गए हैं लोग
उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव करते हुए वहां की स्थिति को दिखाया।  कहा कि यहां की स्थिति तिहाड़ जेल से बदतर है। गंगा में डुबकी लगाने आए लोग जेल में कैद होकर रह गए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया।

खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं है
सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि मेले में आने के लिए न तो ट्रेनें हैं, जो ट्रेने चल भी रहीं हैं। वह 14 घंटे देरी से चल रही है।  न रेल की व्यवस्था है और न ही खाने-पीने का कोई इंतजाम हैं। वह भाजपा के सिपाही हैं। मोदी और योगी की सेवा करना चाहते हैं।

विज्ञापन

पुलिस जाने नहीं दे रही है
लेकिन यह तभी मुमकिन होगा जब वह जीवित रहेंगे। सुबह 6.30 बजे से शाम होने तक वह पानी के लिए तरस रहे हैं। कोई इंतजाम नहीं है। मेले के बाहर खाने-पीने की दुकानें हैं, लेकिन पुलिस वहां जाने नहीं दे रही है। मेला परिसर में मौजूद लोगों को खाने-पीने के लाले पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed