फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Jayaprakash said, many officers working against the intention of the government and CM

यूपी: हरदोई सदर सांसद जयप्रकाश बोले, सरकार और मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे कई अफसर

Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
MP Jayaprakash said, many officers working against the intention of the government and CM
भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद जयप्रकाश
उत्तर प्रदेश के हरदोई में चार दिन पहले सोशल मीडिया पर सांसद निधि के प्रयोग को लेकर जानकारी न होने और अफसरों के सुनवाई न करने पर खुद को बेबस बताने वाले हरदोई सदर सांसद जयप्रकाश ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कर इस पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना महामारी काल में प्रभावशाली कार्य किया है।
विज्ञापन


उनकी टिप्पणी सरकार और मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे अधिकारियों पर है और उन्हें सरकार से कोई नाराजगी नहीं है। गत 28 जुलाई को सदर सांसद जयप्रकाश ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग में अव्यवस्था और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था कि 30 साल के कॅरियर में इतनी बेबसी कभी महसूस नहीं की। सांसद की ये टिप्पणी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थी। दरअसल सांसद की पहचान गंभीर और नपातुला बोलने वालों में की जाती है, लिहाजा इसका खासा असर भी हुआ। शुक्रवार को सांसद जयप्रकाश ने बताया कि उनकी टिप्पणी स्थानीय स्तर पर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संकट में पूरी दुनिया असहाय है और ऐसे में उनका भी बेबस होना स्वाभाविक है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का संज्ञान उच्च स्तर पर लिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed