फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother's Kushmanda form brings happiness and prosperity.

Kanpur News: माता का कूष्मांडा स्वरूप दिलाता सुख-समृद्धि

Wed, 14 Oct 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mother's Kushmanda form brings happiness and prosperity.
कानपुर। नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की उपासना से सुख-समृद्धि, आरोग्य और उन्नति प्राप्त होती है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीन दयाल शोध केंद्र के आचार्य संगम बाजपेई ने बताया कि मां कूष्मांडा की आराधना मनुष्य को बीमारियों से मुक्ति दिलाने के साथ लौकिक और पारलौकिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। देवी भागवत पुराण और देवी पुराण में वर्णित कथाओं के मुताबिक जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था और चारों ओर अंधकार छाया हुआ था तब मां कूष्मांडा ने अपनी हल्की मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसलिए उन्हें सृष्टि की आदि-स्वरूपा और आदिशक्ति माना जाता है। उनका निवास सूर्य मंडल के भीतर बताया गया है। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं इसलिए उन्हें अष्टभुजा देवी भी कहते हैं। उनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जपमाला सुशोभित हैं। उनका वाहन सिंह है। आचार्य ने बताया कि कूष्मांड का अर्थ कुम्हड़ा भी है। मान्यता के अनुसार मां को कुम्हड़ा अर्पित करने से विजय और समृद्धि प्राप्त होती है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed