{"_id":"6af363361e7382c55803e971","slug":"mother-who-came-to-buy-things-for-her-sons-engagement-died-in-an-accident-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151893-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेटे की वरीक्षा का सामान खरीदने आई मां की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेटे की वरीक्षा का सामान खरीदने आई मां की हादसे में मौत
Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
झींझक। पुत्र की वरीक्षा कार्यक्रम के लिए खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर दी। हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद हीरामनशाह गांव निवासी परमानंद ने बताया कि बेटे गुरुप्रसाद की बृहस्पतिवार को वरीक्षा होनी है। मंगलवार को वह पत्नी रेखा देवी (50) के साथ खरीदारी करने के लिए मंगलपुर आए थे। शाम करीब चार बजे खरीदारी कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। औरंगाबाद रोड पर तिवारी बाबा की थान के पास पीछे से आए पिकअप लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पुत्र गोपाल, गुरु प्रसाद, लवकुश और पुत्री नीमा बिलखते रहे। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।