फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother was killed by beating with an iron rod, accused son said wife used to taunt often

Kanpur Murder: लोहे की रॉड से पीटकर मां की हत्या, आरोपी बेटा बोला- पत्नी अक्सर मारती थी ताना, पढ़ें क्या थी वजह

Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

Kanpur Crime: एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद रॉड से खून के निशान मिटाने की कोशिश की थी। फोरेंसिक टीम के बेंजाडीन टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Mother was killed by beating with an iron rod, accused son said wife used to taunt often
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार रात लोहे की रॉड से अपनी मां को पीटकर हत्या करने के मामले में हत्यारोपी बेटे ने पुलिस की पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां दी हैं। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसे संपत्ति में कम हिस्सा दिया था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी अक्सर ताने मारा करती थी।  

विज्ञापन

इससे आजिज होकर तैश में आकर मां की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया। नौबस्ता राजीवनगर निवासी मुन्नीदेवी (58) अपने पति अमरपाल शर्मा के निधन के बाद से अपने बच्चों के साथ रहती थीं।
विज्ञापन

परिवार में तीन बेटों में विजय, अजय, राजीव और एक शादीशुदा बेटी लता है। बड़ा बेटा विजय परिवार के साथ अलग रहता है, जबकि राजीव, अजय, बहू रोशनी उनके साथ उनके साथ एक ही घर में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि अक्सर उनके घर में संपत्ति में बंटवारे को लेकर झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने के लिए घर से भागी थीं बाहर
रविवार रात भी झगड़ा परिजनों में झगड़ा हुआ था। इस बीच बेटे अजय ने मां मुन्नीदेवी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मुन्नीदेवी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी लेकिन, गेट के सामने ही गिरकर उनकी मौत हो गई।  मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

रॉड से खून के निशान मिटाने की कोशिश
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद रॉड से खून के निशान मिटाने की कोशिश की थी। फोरेंसिक टीम के बेंजाडीन टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुन्नीदेवी के सिर की आधा दर्जन हड्डियां टूटने व अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। सिर पर सात वार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed