{"_id":"5e4821088ebc3ee5bb2d9cc5","slug":"mother-thrown-newborn-baby-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पॉलिथीन में लपेटकर नवजात को जंगल में फेंक गई मां, रोने की आवाज सुन गांव वाले उठा लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पॉलिथीन में लपेटकर नवजात को जंगल में फेंक गई मां, रोने की आवाज सुन गांव वाले उठा लाए
Sat, 15 Feb 2020 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
नवजात को गोद में लिए नर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा जंगल में शुक्रवार की शाम एक कलयुगी मां नवजात शिशु को पॉलिथीन में लपेटकर फेंक गई। शाम को घर वापस लौट रहे चरवाहों ने नवजात को पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। दो परिवारों ने बच्चे को अपनाने की बात कही, लेकिन सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम के मौके पर पहुंचने और नवजात को अपने कब्जे में लेने से नाराज ग्रामीणों ने घेराव कर लिया।
बाद में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। तब टीम नवजात को जिला अस्पताल लाई। ग्राम भंडरा में जंगल में तब भीड़ एकत्र हो गई, जब पालिथीन में लिपटा एक नवजात किलकारियां मारता मिला। बच्चे को देखकर गांव के नि:संतान दंपत्ति ने बच्चे को अपनाने की इच्छा जताई और बच्चे को अपने पास ले लिया। मामले की सूचना चाइल्ड लाइन टीम को दी गई।
चाइल्ड लाइन टीम के डायरेक्टर मनोज कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चे को गोद लेने की कागजी प्रक्रिया पूरी करने और बाद में उसे गोद लेने की बात कही। इसको लेकर ग्रामीण भड़क गए और टीम का घेराव कर लिया। बच्चे से छीना झपटी करने पर टीम ने पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
मामला गंभीर देख एसपी ने श्रीनगर पुलिस को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्काल वहां पहुंच हंगामा काट रहे ग्रामीणों को समझाकर अलग कराया। बाद में टीम नवजात को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां बच्चे का उपचार एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है। बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। नवजात को पॉलिथीन में लपेटकर कौन फेंक गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।