फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother sacrificed her life to save her sons in pain, accident happened while spreading wet cloth on the wire

Hardoi: बेटों को तड़पता देख बचाने में मां की गई जान, गीला कपड़ा तार में फैलाते समय हुआ हादसा, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 28 May 2024 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 May 2024 08:52 AM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में करंट की चपेट में आए बेटों को बचाने में मां की जान चली गई। वहीं, बेटों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Mother sacrificed her life to save her sons in pain, accident happened while spreading wet cloth on the wire
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला भगवान गांव में करंट लगने से तड़प रहे दो पुत्रों को बचाने में मां भी चपेट में आ गई। तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। यहां महिला की मौत हो गई। पुत्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा तार में गीला कपड़ा फैलाते समय हुआ।

विज्ञापन

कोतवाली के नगला भगवान गांव में सोमवार दोपहर अनुराग (30) पुत्र सीताराम घर के बाहर लगे नल से नहाने के बाद अपने गीले कपड़ों को घर के आंगन में बंधे तार पर सुखाने के लिए डाल रहा था। इसी बीच वह तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

बेटों को बचाने में मां भी करंट की चपेट में आई
चीख पुकार सुनकर दौड़े भाई श्यामकुमार (36) ने बचाने के लिए उसे पकड़कर खींचा तो वह भी चिपक गया। दोनों बेटों को करंट से तड़पता देख 68 वर्षीय मां राम श्री ने शोर मचाया और दोनों बेटों का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन

तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया
शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने तीनों को करंट से चिपका देखकर घर में लगे स्विच से बिजली की लाइन काट दी। तीनों झुलसे लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने राम श्री को मृत घोषित कर दिया जबकि, दोनों बेटों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

कपड़ा सुखाने के लिए बांधा गया था तार
घायलों के पारिवारिक भाई विश्राम ने बताया कि घर में लोहे के तार को कपड़ा सुखाने के लिए बांधा गया था। इसी तार के ऊपर से बिजली का घरेलू तार गया था। यह तार टूटकर कपड़े सुखाने वाले तार के ऊपर गिर गया और तार में करंट आ गया। इस पर कपड़े फैलाते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed