{"_id":"590338b74f1c1b9a19c0c831","slug":"mother-poisoned-to-daughter-at-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने अपने हाथों लाडली को पिलाया जहर, आगे की कहानी जान दहल जाएगा दिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने अपने हाथों लाडली को पिलाया जहर, आगे की कहानी जान दहल जाएगा दिल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
कानपुर के घाटमपुर इलाके में शुक्रवार को हुई एक घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक कलयुगी मांं ने अपनी बेटी के साथ वो किया जिसे जान किसी की भी रूह कांप उठे...
विज्ञापन
Trending Videos
डेमो
इस महिला ने 'मां' शब्द का अपमान कर ममता को शर्मसार कर दिया। जिन हाथों से उसका लालन पालन किया उन्हीं हाथोंं से जहर देकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। रमेश प्रसाद गुप्ता सरगांव घाटमपुर के निवासी है। जिनकी शादी रेखा गुप्ता के साथ 2002 में हुई थी। इनसे तीन बच्चे बड़ी बेटी अंकिता(12), नैन्सी (7), अकुंश उर्फ विशाल (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पिता रमेश गुप्ता फेरी लागकर परिवार का पेट पालते हैं। वह शुक्रवार दोपहर सरगवां बजार में अपनी दुकान लगाए हुए था। इसी दौरान बेटी अंकिता उसके पास दौड़ती हुई पहुंची। और उसने पिता से बताया कि मां ने उसे पानी में मिलाकर चूहामार जहर दे दिया है।
आरोपी मां
सहमा पिता उसे मौके से पतारा सीएचसी लेकर भागा। जहां इलाज के दौरान दोपहर दो बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरापी मां को हिरासत मेंं लेकर पूछताछ कर रही है। रमेश ने रेखा पर बदचलन होने का आरोप लगाया गया है।