फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother of rape accused arrested in Yatimkhana case, accused has been made to destroy evidence

यतीमखाना मामला: दुष्कर्म आरोपियों की मां गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने में बनाया गया है आरोपी, थाने से मिली जमानत

Fri, 26 Aug 2022 07:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Aug 2022 07:05 AM IST
सार

यतीमखाना में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सगे भाइयों की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पर पीड़िता को धमकाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है। हालांकि आरोपी मां को थाने से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Mother of rape accused arrested in Yatimkhana case, accused has been made to destroy evidence
yatimkhana kanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के यतीमखाना में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बजरिया पुलिस ने गुरुवार को मुकदमे में नामजद दुष्कर्म के आरोपियों की मां गिरफ्तार किया है। महिला पर लगाई गईं धाराएं जमानती होने के चलते उसे बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी इस केस की विवेचना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

यतीमखाना में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने 14 अगस्त को अपने हाथ की नस काट ली थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसने पुलिस को बताया कि नाला रोड निवासी दंपती उसे 2015 में बांदा के यतीमखाना से गोद लेकर आए थे। दो साल बाद दंपती के दोनों बेटों ने उससे दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

दंपती को जानकारी हुई, तो 2019 में लावारिस बताकर शहर के यतीमखाना में दाखिल करा दिया था। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो में केस दर्ज कर जेल भेजा था। साक्ष्य मिटाने के आरोप में उनकी मां को भी आरोपी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सीसामऊ निशंक शर्मा ने बताया कि महिला को गिरफ्तार किया गया था। उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। विवेचना जारी है। बता दें कि आरोपी महिला पर पीड़िता को धमकाने, साक्ष्य मिटाने और तथ्य छिपाने का आरोप है। पूछताछ में महिला ने आरोपों को नकारा लेकिन पीड़िता ने अपने बयानों में उसकी भूमिका बताई थी।

तह तक जाएगी पुलिस, बड़ी कार्रवाई संभव
यतीमखाना से जुड़े रहे पूर्व पदाधिकारियों की तरफ से कुछ प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए गए हैं। इसमें यतीमखाना प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने जांच में सभी आरोपों को शामिल किया है।

ये है पूरा मामला
यतीमखाना में रह रही 16 वर्षीय किशोरी ने 14 अगस्त की रात हाथ की नस काट ली थी। इसी दौरान उसने बताया था कि नाला रोड निवासी दंपति महबूब व उनकी पत्नी शाहजहां 2015 में उसको बांदा के यतीमखाना से गोद लेकर आए थे। उनके बेटे सऊद व दाउद ने दो वर्षों तक दुष्कर्म किया था।

परिजनों को जानकारी होने पर 2019 में कर्नलगंज में स्थित यतीमखाना में उसको डाल दिया था। आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था। शाहजहां को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उसे जेल भेजा गया था, हालांकि थाने से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed