{"_id":"5e3edfe08ebc3ee590709ceb","slug":"mother-left-three-days-innocent-at-the-station-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन दिन की मासूम को स्टेशन पर छोड़ गई मां, लावारिस हालत में पड़ी थी नवजात, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन दिन की मासूम को स्टेशन पर छोड़ गई मां, लावारिस हालत में पड़ी थी नवजात, अस्पताल में मौत
Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : amar ujala
कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार दोपहर को कोई अपनी तीन दिन की बच्ची को छोड़कर चला गया। हैलट में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रेलवे चाइल्ड लाइन की काउंसलर मंजू लता दुबे ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर मासूम को लावारिस हालत में पड़ा देख जीआरपी के सिपाहियों ने एनाउंसमेंट कराकर उसकी मां की खोजबीन का प्रयास किया। हालांकि कोई सामने नहीं आया।
इसके बाद जीआरपी ने रेलवे चाइल्ड लाइन को जानकारी दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मासूम को गंभीर हालत में हैलट के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉ. वाईके राय की देखरेख में उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। शनिवार को जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव काउंसलर मंजू लता को साैंप दिया। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने मासूम के शव को नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया।