फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother leaves her seven months old baby in Kanpur central railway station platform

कानपुर: सात महीने के बच्चे को प्लेटफॉर्म पर छोड़ गई बीमार मां, सात वर्षीय बेटी दूसरी ट्रेन से पहुंची बहराइच

Sun, 27 Jun 2021 08:59 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 27 Jun 2021 08:59 AM IST
सार

महिला के ससुर ने बताया कि वह कोटा से प्रतापगढ़ स्थित घर आ रही थी। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सेंट्रल पर वह क्यों और कैसे उतरी मालूम नहीं। रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक गौरव सचान ने बताया कि महिला के साथ सात साल की बेटी भी है। वह दूसरी ट्रेन में बैठकर बहराइच पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Mother leaves her seven months old baby in Kanpur central railway station platform
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर मानसिक रूप से बीमार मां अपने सात महीने के बच्चे को छोड़ गई। वहां एक बैग भी छोड़ दिया और बहराइच की ट्रेन में बैठकर रवाना हो गई। शनिवार सुबह रेलवे चाइल्डलाइन ने जानकारी पर अपनी सुपुर्दगी में लिया।
विज्ञापन


बैग में मिले आधार से जानकारी जुटाकर परिजनों से बात की गई तो बताया गया कि मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर सुभाष चिल्ड्रेन होम में रखने के आदेश हुए। आधार में मोबाइल नंबर पर प्रतापगढ़ खराय नाहरराय के मोहम्मद सिद्दीकी से बात हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुत्रवधु रुखसार कोटा से घर आ रही थी। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सेंट्रल पर वह क्यों और कैसे उतरी मालूम नहीं। रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक गौरव सचान ने बताया कि महिला के साथ सात साल की बेटी भी है। वह दूसरी ट्रेन में बैठकर बहराइच पहुंच गई है। बहराइच से पहले महिला को लेने जाएंगे और इसके बाद कानपुर आकर सात महीने की बच्ची को ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed