फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother is covid positive, Rahul again got bail for three weeks

7800 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का मामला: मां को कोविड, राहुल कोठारी को फिर मिली 21 दिन की जमानत

Sat, 22 Jan 2022 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Jan 2022 01:47 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की अंतरिम जमानत तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। राहुल के पिता विक्रम कोठारी का 4 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया था। राहुल 7800 करोड़ रुपये के बैंक घोटालों का आरोपी है।

विज्ञापन
mother is covid positive, Rahul again got bail for three weeks
विक्रम कोठारी व राहुल कोठारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

7800 करोड़ रुपये के बैंक घोटालों के आरोपी राहुल कोठारी को पिता की अंत्येष्टि क्रिया और धार्मिक कार्य करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से छह जनवरी को दो सप्ताह की सशर्त अंतरिम जमानत मिली थी। 20 जनवरी को मियाद खत्म हो रही थी।
विज्ञापन


मां के कोरोना संक्रमित होने का हवाला देने पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की अंतरिम जमानत तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। राहुल के पिता विक्रम कोठारी का 4 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया था। राहुल ने कंपनी मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायालय में पिता की अंत्येष्टि क्रिया में शामिल होने के लिए अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने क्षेत्राधिकार न होने का हवाला देते हुए अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

 

राहुल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल करते हुए पिता की अंत्येष्टि क्रिया और धार्मिक कार्य करने के लिए दो सप्ताह की अंतरिम जमानत मांगी थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मानवीय आधार पर दी गई अर्जी का विरोध नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली थी। जमानत अवधि पूरी होने से पहले राहुल की ओर से दोबारा याचिका दाखिल कर कहा गया कि उनकी 68 वर्षीय मां कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

 

पिता की मौत के बाद वह सदमे में हैं इसलिए अंतरिम जमानत 30 दिन के लिए बढ़ा दी जाए। राहुल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई करने के बाद तीन सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है। राहुल का पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा है। राहुल को कोर्ट में समर्पण के समय आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट साथ लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed