फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother in law stop second marriage of son in law

दामाद की शादी में सास ने की एंट्री तो एक-एक कर खिसक गए लोग, वजह ही कुछ ऐसी थी

Sun, 16 Dec 2018 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Dec 2018 07:09 PM IST
mother in law stop second marriage of son in law
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में पाता चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी करने की सूचना पर पहली पत्नी की मां पुलिस को लेकर कार्यक्रम स्थल पर जा पहुंची और शादी रुकवा दी। शादी को लेकर गांव में फतेहपुर बैनी के प्रधान वसीम कुरैशी की मौजूदगी में रातभर पंचायत चलती रही लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। लड़की पक्ष अभी भी गांव में डेरा डाले हुए है। 


शनिवार की रात थाने पहुंची मध्य प्रदेश के शहर भोपाल के थाना कमला नगर की आईएफएम, माड़वां टीटी नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व फिरोजपुर थाना बिंदकी जिला फतेहपुर निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद से दमाद उसकी पुत्री को परेशान करने लगा। जिस पर उसने पुत्री को अपने पास रख लिया।

शादी समारोह की तैयारी कर रहे लोग भागने लगे

जानकारी पर पता चला कि पुत्री को बिना तलाक दिए उसका दामाद शनिवार को दूसरी शादी करने के लिए फफूंद के पाता चौकी के एक गांव में बारात लेकर आ रहा है। मां की तहरीर पर पाता चौकी इंचार्ज अमित राठौर, एसआई रहीस खान, एसआई चंद्रिका प्रसाद पुलिस फोर्स व यूपी 100 के साथ गांव पहुंचे। पुलिस देख शादी समारोह की तैयारी कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने लड़की के पिता को बुलाकर मामले का निपटारा न होने तक शादी कार्यक्रम रुकवा दिया। 

 सूचना पर प्रधान मोहम्मद वसीम भी गांव पहुंचे और पुलिस को मामले का हल निकालने का भरोसा दिलाया। प्रधान की मौजूदगी में देर सुबह तक चली पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पाता चौकी इंचार्ज अमित राठौर ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शादी कार्यक्रम रुकवा दिया है। समझौते की अभी कोई जानकारी नहीं है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed