फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mother in law complained in womens police station,  daughter in law wants to stay with the family, son said wi

अनोखा मामला: थाने में सास ने की शिकायत, कहा- साथ रहना चाहती है बहू, बेटा बोला अलग रहेंगे, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 20 May 2023 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 May 2023 12:18 PM IST
सार

Hamirpur News: बहू की नाजारगी ममेरे ससुर द्वारा गाली गलौज करने पर पति द्वारा उसका पक्ष न लेना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामले का निस्तारण कराया।

विज्ञापन
Mother in law complained in womens police station,  daughter in law wants to stay with the family, son said wi
महिला थाने में काउंसलिंग करतीं थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम-तौर सास-बहू के लड़ाई के किस्से बहुत सुनें होंगे। हमीरपुर में घरेलू विवाद का एक अजीबोगरीब मामला महिला थाने में पहुंचा है। यहां बहू अपने पति की बजाय सास के साथ रहकर उनकी सेवा करना चाहती है लेकिन उनका बेटा बहू के साथ अलग रहना चाहता है।

विज्ञापन

इसको लेकर सास ने महिला थाने में शिकायत की है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर समस्या का निस्तारण किया गया है। वहीं बहू की नाजारगी ममेरे ससुर द्वारा गाली गलौज करने पर पति द्वारा उसका पक्ष न लेना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामले का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

ग्राम चंदौखी निवासी गीता देवी ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब साल पहले उनके बेटे सुनील की शादी पप्पी के साथ हुई है। शादी के बाद बेटे का व्यवहार बदल गया है। वह हमसे अलग होकर बहू के साथ रहना चाहता है। दोनों पक्षों को थाने में बुलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोली- दोनों की काउंसलिंग की गई है
महिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग की गई। इसमें बेटा माता-पिता के साथ रहने को राजी नहीं हैं। वह बहू के साथ अलग रहना चाहता है। वहीं बहू का कहना है कि माता-पिता के साथ रहना चाहती है। सास ने कहा कि वह अपनी बहू का पूरा ख्याल रखेगी। मामला निस्तारित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed