फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother had her son murdered by her lover and his brother for the insurance claim amount.

Kanpur News: मां ने बीमा क्लेम की राशि के लिए प्रेमी व उसके भाई से करवाई थी बेटे की हत्या

Thu, 30 Oct 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mother had her son murdered by her lover and his brother for the insurance claim amount.
कानपुर देहात। एक मां ने प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे बेटे की हत्या करा दी। मां ने पहले प्रेमी व उसके भाई से बेटे के नाम पर 40 लाख की चार बीमा पॉलिसी करवाईं और बाद में प्रेमी व उसके भाई से 26 अक्तूबर को बेटे की हत्या करवा दी। बीमा क्लेम करने के लिए हत्या को हादसा दर्शाने के लिए शव भी हाईवे किराने फिकवा दिया। पुलिस ने बुधवार को हत्या का खुलासा करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार मां की खोज में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ के पास 27 अक्तूबर की सुबह अंगदपुर निवासी प्रदीप (23) का शव खून से लथपथ मिला था। वह आंद्रप्रदेश में रहकर नौकरी करता था और दिवाली पर घर आया था। इस मामले में प्रदीप के बाबा जगदीश नायारण ने पौत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने गांव के ऋषि कटियार व उसके भाई मयंक उर्फ ईशू पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस घटना के खुलासे के लिए छानबीन के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात को बरौर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने टीम के साथ कुटरा मोड़ के पास अंगदपुर निवासी कार सवार ऋषि कटियार को घेर लिया। इसी बीच कार गड्ढे में फंस गई। आरोपी ने कार से उतरकर भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इस पर वह पकड़ में आ गया। बताया कि उसके पास से प्रदीप की हत्या करने में प्रयुक्त हुई कार व तमंचा और दो खोखा बरामद हुए हैं। घायल का सीएचसी बरौर में इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बुधवार शाम छह बजे के करीब रायरामापुर से हत्यारोपी मयंक उर्फ ईशू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद की है। पूछताछ में मयंक ने बताया कि प्रदीप उर्फ सुक्खा के पिता संदीप कुमार की मौत के बाद उसकी मां ममता से उसके संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी प्रदीप को हो जाने पर वह विरोध करने लगा। इस पर उन लोगों ने प्रदीप को रास्ते से हटाने व फंसने से बचने के लिए हत्या को हादसा बनाने और बीमा क्लेम कर रुपये भी कमाने की योजना बनाई।
योजना के तहत कुछ ही समय में प्रदीप की कई पॉलिसी भी करवाईं। 26 अक्तूबर की शाम सात बजे वह और ऋषि कार से प्रदीप को होटल पर खाना खिलाने के बहाने साथ ले गए। रास्ते में प्रदीप की हथौड़ी मारकर हत्या कर शव कानपुर-इटावा हाईवे पर बलहरामऊ के पास फेंक दिया। जिससे हत्या, हादसा प्रतीत हो और बीमा क्लेम की धनराशि वह आपस में बांट लें। बाद में उन्हें पता चला कि प्रदीप के बाबा जगदीश नारायण ने उन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इससे वह छिपते हुए घूम रहे थे।

...........
वर्जन......
बीमा क्लेम की धनराशि पाने के लिए मां ने ही अपने प्रेमी व उसके भाई संग मिलकर बेटे की हत्या करवाई है। मंगलवार रात को मुठभेड़ में हत्यारोपी ऋषि को गिरफ्तार किया गया है। वह गोली लगने से घायल हुआ है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी व गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि बुधवार शाम को प्रेमी मयंक को भी गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रही मां की तलाश की जा रही है। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed