{"_id":"6a562c8d5dd527456b0360ce","slug":"mother-ends-life-by-consuming-poison-over-son-s-loss-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को खोने का गम बर्दाश्त न कर सकी: मां ने जहर खाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को खोने का गम बर्दाश्त न कर सकी: मां ने जहर खाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
सार
Banda News: घटना पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव की है। दो साल पहले बड़े पुत्र की सड़क हादसे में जान गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुत्र के वियोग में मां ने जहर खा लिया। परिजन ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पिपरहरी निवासी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी चाची सद्दू देवी (58) ने सोमवार की देर शाम घर में जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लाए, यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान देर रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। भतीजे ने बताया कि सद्दू देवी के बड़े पुत्र उमेश की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह अवसाद में रह रहीं थीं। इसी के चलते उन्होंने जहर खाया है। पति रमेश खेती किसानी करते हैं। 25 बीघा जमीन है। उनके दो पुत्र हैं। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पुत्र के वियोग में अवसाद में रह रहीं थीं, इसी के चलते जहर खाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन