{"_id":"5dd2e53c8ebc3e550265a06a","slug":"mother-eat-poison-after-feeding-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद महिला ने उठाया खतरनाक कदम, बेटी को जहर खिलाने के बाद मां ने खुद भी खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़े के बाद महिला ने उठाया खतरनाक कदम, बेटी को जहर खिलाने के बाद मां ने खुद भी खाया
Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव में पति से झगड़ने के बाद 30 वर्षीय महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चंडौत गांव निवासी देवेंद्र ने करीब तीन वर्ष पूर्व बिहार प्रांत की अमिता (30) के साथ शादी की थी। उसके डेढ़ साल की पुत्री अनुष्का है। अमिता ने बताया कि पति नशे का आदी है, इसलिए खेती किसानी का काम भी ठीक से नहीं हो पाता है।
इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता है। सोमवार को सुबह से देवेंद्र ने नशा कर लिया था। जब उसने विरोध किया तो वह उसे घर से निकल जाने की धमकी देने लगा। महिला ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इसी से परेशान होकर उसने अपनी बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया।
विज्ञापन
देवेंद्र की मां रेखा ने बताया कि बेटे की नशे की लत के चलते बहू से अक्सर विवाद होता है। सोमवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ था। तभी गुस्से में बहू अमिता ने यह कदम उठाया। सीएचसी के डा. कमलेंद्र ने बताया कि जहर के कारण बेटी की हालत नाजुक है।
महिला की हालत में सुधार है। मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी सूचना चौकी पुलिस को भी दे दी गई थी। थानाध्यक्ष जरिया रामजीत सिंह गौड़ का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।