फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother divided the property after taking it over, grandson pulled slapped her, four sons took this decision

मां के साथ खिलवाड़: संपत्ति लेने के बाद बेटों ने दिखाया रंग, पोते ने वृद्धा के बाल नोचे…मारे तमाचे, पढ़ें मामला

Tue, 18 Jun 2024 05:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

Kanpur News: साकेत नगर इलाके में फिल्म बागवान जैसी कहानी सामने आई है। यहां संपत्ति लेने के बाद बेटों ने मां का बंटवारा कर दिया। अब चारों बेटे मां को तीन-तीन माह अपने यहां रखने को तैयार हुए हैं। करीब आठ साल से दुख झेल रही 89 साल की वृद्धा पर पोते ने हाथ उठाया, तो वो थाने पहुंच गई। पुलिस ने पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mother divided the property after taking it over, grandson pulled slapped her, four sons took this decision
demo pic - फोटो : free pic

विस्तार

सन्नाटा छा गया बंटवारे के किस्से में, जब मां ने पूछा मैं आई किसके हिस्से में...। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है कानपुर के साकेतनगर का। यहां एक 89 साल की वृद्धा के चार बेटों ने संपत्ति में हिस्सा लेने के बाद मां का ही बंटवारा कर डाला।

विज्ञापन

वृद्धा का हाल बागवान फिल्म के उन अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की तरह कर दिया, जिन्हें उनके बेटे छह-छह माह अलग रहने को मजबूर कर देते हैं। इस मामले में भी चारों बेटे वृद्धा को तीन-तीन माह ही अपने यहां रखने और खाना देने के लिए तैयार होते हैं।

विज्ञापन

हद तो तब हो गई, जब पोते (बड़े बेटे के पुत्र) ने उन पर हाथ उठा दिया। गाली देते हुए बाल पकड़कर नोचे और तमाचे मारे। इतना ही नहीं वृद्धा के बेटे ने अपने पुत्र का ही पक्ष लिया। इसके बाद वृद्धा ने किदवईनगर पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन

पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने बड़े बेटे और पोते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डब्ल्यू वन साकेतनगर निवासी माया देवी पांडेय ने बताया कि उनके चार बेटे विवेक कुमार, चंद्र प्रकाश, मनोज कुमार, विनय कुमार और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

तीन सौ गज के मकान को चार बराबर हिस्सों में बांटा
पति राम गोपाल पांडेय होजरी का काम करते थे।  करीब 35 साल पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद कुछ साल तक तो सब ठीक चला। फिर एक दिन बात उठी बंटवारे की। उन्होंने करीब तीन सौ गज के मकान को चार बराबर हिस्सों में बांटकर बेटों को दे दिया।

और जब बेटों को ही लगने लगी बोझ
वृद्धा के मुताबिक करीब आठ साल पहले वह उन बेटों को ही बोझ लगने लगी, जिन्हें गोदी उठाते कभी उसके कंधे नहीं दुखे। घर में चर्चा होने लगी कि उन्हें कौन रखेगा और कौन खाना खिलाएगा। घर में मनमुटाव होता देख बर्रा में रहनी वाली छोटी बेटी विनीता ने तय किया कि वे चारों बेटों के पास तीन-तीन माह रहेंगी।

मारपीट करने वाले पोते का ही पक्ष ले रहा वृद्धा का बेटा
तब से यही सिलसिला चला आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी बात से नाराज पोता (बड़े बेटे विवेक कुमार का बेटा) साहिल पांडेय उर्फ विकास उनसे गालीगलौज करने लगा। इसके बाद मारपीट भी की।

पोते ने धमकाया…तुमको और तुम्हारे छोटे लड़के को मार देंगे
30 मई को रात 10:30 बजे वह अपने कमरे में थी, तो साहिल आया और बाल पकड़कर कई बार हिलाया। गालीगलौज करने के बाद तमाचे मारे। धमकी दी कि पहले तुमको और तुम्हारे छोटे लड़के को मार देंगे। इसके बाद बाकी दोनों लड़कों को मार देंगे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
वृद्धा के मुताबिक बड़ा लड़का भी अपने बेटे का ही पक्ष लेता है। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर उसके बेटे और पोते के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed