फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother continues to plead with police, daughter gets converted religion, accuses young man of forced marriage

मां पुलिस से लगाती रही गुहार, बेटी का हो गया धर्म परिवर्तन, युवक पर जबरन निकाह करने का आरोप

Sun, 11 Oct 2020 09:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Oct 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Mother continues to plead with police, daughter gets converted religion, accuses young man of forced marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जबरन धर्मपरिवर्तन कराने का गढ़ माने जाने वाली जूही लाल कॉलोनी एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि इस बार बनियान कारखाना चलाने वाले सलमान ने पनकी की 20 वर्षीय युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसका जबरन धर्मपरिवर्तन करा दिया।
विज्ञापन


युवती घर से लापता हुई तो परिजन आरोपी के खिलाफ बेटी का अपहरण कर ले जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। अब परिजन पुलिस से एक बार बेटी को उनसे मिलवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

Mother continues to plead with police, daughter gets converted religion, accuses young man of forced marriage
धर्म परिवर्तन
पनकी में रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को बताया कि वह व उनकी बेटी दोनों लोग दादानगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। जूही लाल कॉलोनी में उनकी बहन का घर है। कई बार बेटी मौसी के घर पर रुक जाती थी। इस बीच पास में रहने वाले सलमान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और भगा ले गया।

उन्होंने पनकी थाने में सलमान के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई न कर गोविंदनगर थाना क्षेत्र का मामला बता कर टरका दिया। आलाधिकारियों से शिकायत पर पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी ही दर्ज की। सलमान घर पर ताला लगा फरार हो गया। लगातार पैरवी करने पर पुलिस ने उन्हें बताया कि सलमान ने उनकी बेटी का धर्मपरिवर्तन करा दिया और अब उसका नाम जोया शेख हो गया है। सलमान ने बेटी के साथ कोर्ट में शादी भी कर ली है। अब मामला कोर्ट में पहुंच चुका है।

आईडी की जांच पड़ताल करने की मांग
मां ने पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट में शादी के लिए सलमान ने बेटी की जोया शेख के नाम से फर्जी आईडी बनवाई होगी। अगर पुलिस गंभीरता से जांच करती तो सच्चाई सामने आ सकती थी। इन दस्तावेजों की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed