फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother buried newborn child alive in ground In Kanpur Dehat a couple saved his life

कलेजा चीर देगी ये घटना: मां ने नवजात को जिंदा जमीन में दबाया, रोने की आवाज सुन दंपती ने बचाया, देंगे अपना नाम

Sat, 09 Sep 2023 10:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Sep 2023 10:12 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कोतवाली भोगनीपुर और थाना मूसानगर को सूचना देने के साथ प्रोबेशन विभाग को सूचना दी गई है। विभाग के अधिकारियों के आने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

विज्ञापन
Mother buried newborn child alive in ground In Kanpur Dehat a couple saved his life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे में जिंदा नवजात बच्चे को मिट्टी में दबा दिया। उधर से गुजर रहे दंपती ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकार उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन

इसके बाद एम्बुलेंस से सीएचसी ले गए। बच्चा अब स्वस्थ है। पुलंदर गांव निवासी राजेश ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को पत्नी नीलम के साथ खेत से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, लेकिन कोई दिखा नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़े तो एक जगह खोदी गई मिट्टी से आवाज आती सुनाई दी। बच्चे का हाथ भी नजर आया। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला। सीएचसी के डॉ. विकास कुमार ने बच्चे की जांच व इलाज के बाद उसे स्वस्थ बताया। कहा कि थोड़ा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन दी गई है। 

विज्ञापन

प्रोबेशन विभाग को दी गई है सूचना
बच्चे का जन्म सात से आठ घंटे पूर्व हुआ होगा। उधर बच्चा मिलने से राजेश बहुत खुश हैं। कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं, भगवान ने एक बेटा दे दिया। डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कोतवाली भोगनीपुर और थाना मूसानगर को सूचना देने के साथ प्रोबेशन विभाग को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed