फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mother and two girls burnt to death due to short circuit in room heater

Hamirpur: रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, मां और दो बच्चियों की जलकर दर्दनाक मौत

Thu, 12 Jan 2023 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव में बुधवार देर रात एक मकान में आग लग गई। इस हादसे में एक महिला सहित दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और बताया कि रूम हीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन
Mother and two girls burnt to death due to short circuit in room heater
मृतक मां और मासूम बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मकान में जल रहे रूम हीटर से आग लगने से एक महिला सहित दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही देर रात डीएम एसपी घटना स्थल पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12 बजे कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव में राजू पाल के घर में आग लग गई। 

विज्ञापन

इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुरारा थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में सो रही राजू पाल की पत्नी अनीता(28) और उसकी दो मासूम बेटियों मोहिनी (03) और रोहिणी (03) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी और एसपी शुभम पटेल मौके पर पहुंचे हुए थे, जिन्होंने घटना स्थल का निरिक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया की घर में जल रहे रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट हुआ है और आग लग गई। इसकी वजह से घर में सो रही मां औ दो बचिच्यों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed