फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother and son died in a painful accident in hamirpur

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

Fri, 12 Oct 2018 11:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died in a painful accident in hamirpur
घटनास्थल थाने के सामने लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में हाईवे पर शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार मां बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चालक भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


सिसोलर थानाक्षेत्र के परहेटा गांव निवासी उपेंद्र मामी सरोज तिवारी (40) व उनके बेटे अभिषेक तिवारी (14 ) निवासी फत्तेपुर, मौदहा को बाइक पर बैठाकर हमीरपुर ले जा रहा था। इस बीच कबरई की तरफ से आ रहे एक ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठे मां बेटे ट्रक के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उपेंद्र भी घायल हो गया। थाने के सामने की दुर्घटना होने के कारण तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कस्बे में हुई दुर्घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन से हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। थानाध्यक्ष, गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद भाग निकला, हालांकि ट्रक का पता चल गया है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर थाने के सामने मां बेटे की मौत हो जाने पर इस परिवार में सिर्फ एक बेटी बची है। करीब दो वर्ष पूर्व सरोज के पति अवधेश की भी मौत हो चुकी है। मां और भाई की मौत की खबर पाकर पुत्री रुचि (20) का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश जा रही है। जिसे अन्य परिजन ढांढस बंधाने में जुटे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता के बाद मां और भाई का भी छिना सहारा

Mother and son died in a painful accident in hamirpur
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव बहरेला निवासी अवधेश तिवारी की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो गई थी। जबकि पत्नी सरोज पुत्र अभिषेक व पुत्री रूची के साथ कस्बेे के फत्तेपुर में  दोनों बच्चों के साथ रहती थी। सरोज का भांजा सिसोलर थाना के गांव परेहटा निवासी उपेंद्र शुक्ला मामी के साथ रहकर पढ़ाई करता था। नवरात्र के चलते सरोज पुत्र अभिषेक को लेकर उपेंद्र के साथ बाइक से हेलापुर गांव जा रहे थे। तभी सुमेरपुर में थाने के सामने हादसा हुआ। इस घटना के बाद सरोज की पुत्री परिवार में अकेली बची है। उसके सिर से पिता का साया तो पहले ही उठ चुका था। वहीं दर्दनाक घटना में मां व भाई का सहारा छिन गया।

हाइवे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान ने भीड़ भाड़ होने के चलते जेब्रा क्रासिंग व प्रेशर हार्न पर प्रतिबंध लगाने की मांग डीएम व एसपी से की। वहीं, थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डीएम से कस्बे में हाईवे पर छह स्थानों पर स्पीड ब्रेकर व साइन बोर्ड लगवाएं जाने के लिए पत्र लिखा है। घनी आबादी व संकरा मार्ग होने के चलते यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसलिए शिवानी पैलेस के पास बस स्टैंड, थाने के दोनों ओर व नेहा नर्सिंग होम के पास स्पीड ब्रेकर बनवाया जाना अति आवश्यक है। इसके साथ ही प्रेशर हार्न व गति सीमा के साइन बोर्ड लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed