फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother and son died due to electric shock, woman went to save the teenager after seeing him struggling

हरदोई में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, किशोर को छटपटाता देख बचाने गई थी महिला

Thu, 11 Jul 2024 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

Hardoi News: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
Mother and son died due to electric shock, woman went to save the teenager after seeing him struggling
परिजनों से जानकारी करते कोतवाल संजय त्यागी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शुक्लपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। शुक्लपुर निवासी नरेंद्र शुक्ला खेती करते हैं।

विज्ञापन

उनके दो बेटों में छोटा सूरज शुक्ला (13) बृहस्पतिवार की सुबह नहाने के बाद में आंगन में बंधे तार पर कपड़े डालने गया था। इस तार के पास ही बिजली का तार निकला था और तार में जोड़ था। कपड़े डालते समय सूरज का हाथ जोड़ पर पड़ गया। इसके कारण उसे करंट लग गया।
विज्ञापन

करंट लगने से पास ही रखा पंखा भी उस पर ही गिर गया। उसे छटपटाता देख रसोई में चाय बना रही उसकी मां रजनी शुक्ला (38) भी उसे बचाने की कोशिश करने लगी, तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक मां-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
इसके बाद बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार अनुज कुमार वर्मा, बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी, लेखपाल विनय वाजपेई मौके पर पहुंच गए । शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। कोतवाल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed