फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother and daughter pelted with stones; report filed.

Kanpur News: मां-बेटी पर पथराव, रिपोर्ट

Sat, 27 Jun 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter pelted with stones; report filed.
कानपुर। चकेरी के अहिरवां के संजीवनगर निवासी चांदनी द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने पक्की सार्वजनिक सड़क पर पड़ोसी सत्येंद्र पाल ने पेड़ लगाकर कब्जा कर रखा है। बीती एक दिसंबर 2024 को उन्होंने सत्येंद्र से विरोध किया तो उसका बेटा अमन घर से फावड़ा ले आया और धमकाया। उनके परिवार की अनामिका, मोनिका, गालीगलौज और मारपीट पर उतारू हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस कब्जा हटाने की बात समझाकर चली गई लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। आरोप है कि गुरुवार को सत्येंद्र फिर से विवाद करने लगा। विरोध किया तो सत्येंद्र व उसके बेटे अमन ने पथराव कर दिया। इससे चांदनी व शोभा लहूलुहान हो गईं। दो बाइकों में तोड़फोड़ भी की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed