फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mother also dies After father's death in road accident

हृदय विदारक घटना: पिता का अंतिम संस्कार करते ही मिली मां के मरने की सूचना, 20 घंटे के अंतराल में दोनों की मौत

Mon, 12 Feb 2024 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Feb 2024 12:04 AM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। बेटा पिता का अंतिम संस्कार कर रहा था तभी मां के भी मरने की सूचना मिली। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
mother also dies After father's death in road accident
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। हादसे में घायल मां की गंभीर हालत होने पर छोटा बेटा इलाज कराने के लिए कानपुर ले गया। बड़ा बेटा पिता का अंतिम संस्कार कर घर भी वापस नहीं पहुंच पाया तभी मां की मौत की भी सूचना मिल गई। 20 घंटे के अंतराल में पहले पति और बाद में पत्नी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम से बाइक से वापस घर जा रहे रामप्रताप की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसी हादसे में उनकी पत्नी विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। रविवार को बड़ा बेटा घुर्री कुमार पिता के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद कन्नौज के मेहंदी घाट पर अंतिम संस्कार करने चला गया। छोटा बेटा प्रवेश कुमार मां की गंभीर हालत होने पर कानपुर ले गया। पिता का अंतिम संस्कार कर बड़ा बेटा समेत अन्य परिजन घर भी नहीं पहुंच पाए थे कि जब तक मां की मौत हो जाने की खबर आ गई। सड़क हादसे में दंपति की मौत हो जाने से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन

बड़े बेटे की दो वर्ष पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि रामप्रताप सिंह के बड़े बेटे घुर्री की दो साल पहले शादी हो चुकी थी। इसी साल छोटे बेटे प्रवेश की शादी की तैयारी हो रही थी। मां-बाप को एक साथ खोने पर परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed