फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Morning drizzle and strong winds brought relief, but humidity tormented in the afternoon.

Kanpur News: सुबह बूंदाबांदी संग तेज हवा ने दी राहत, दोपहर में उमस ने सताया

Sat, 13 Jun 2026 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Morning drizzle and strong winds brought relief, but humidity tormented in the afternoon.
कानपुर देहात। मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदल गया। सुबह से ही बदली छाई रही। तेज गति से चली हवाओं व बूंदाबांदी के चलते सुबह राहत रही। हालांकि दोपहर में धूप निकली तो उमस ने सताया। राहगीर पसीना बहने से परेशान रहे। पंखे की हवा बेअसर रही। कूलर व एसी में ही राहत मिली।
विज्ञापन

कई दिन से पड़ रही गर्मी से शुक्रवार को सुबह राहत मिली। बूंदाबांदी व 11.7 किमी प्रति घंटा की गति से चली उत्तर पूर्व हवाओं ने गर्मी से राहत दी। लोग सुबह जागे तो ठंडी हवा भा गई। कई लोग छत पर ठंडी हवा में टहलते दिखे। छतों पर बच्चों ने भी धमा-चौकड़ी की। हालांकि दोपहर में धूप निकली। बूंदाबादी के बाद धूप निकली तो उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी दो दिन तेज गति से हवाएं चलने के साथ गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बदली छाई रहने से सुबह मौसम सुहाना रहेगा। जबकि दोपहर में उमस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed